मोहम्मद नबीबक्श झूठ नहीं बोलते, गुजरात जायंट्स के कोच ने बताया क्या रहा मैच का टर्निंग पॉइंट

मोहम्मद नबीबक्श झूठ नहीं बोलते, गुजरात जायंट्स के कोच ने बताया क्या रहा मैच का टर्निंग पॉइंट post thumbnail image

दबंग दिल्ली को हराकर गुजरात ने अपनी पिछली हार का हिसाब चुक्ता किया।

17 जनवरी को PKL 10 के 76वें मैच में दबंग दिल्ली और गुजरात जायंट्स के बीच हुए मैच में पहले हाफ में गुजरात अच्छी बढ़त बना चुकी थी। दूसरे हाफ में दिल्ली ने वापसी की पुरजोर कोशिश की लेकिन अंत में 31-26 से मुकाबला हार बैठे। गुजरात की इस जीत में खासतौर पर दीपक सिंह के हाई-5 सोमबीर और सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैट पर आने के बाद सोनू जागलान के प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। वहीं आशु मलिक सुपर-10 लगाने के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

शुरुआत में ऑल-आउट होने से दबाव में आए खिलाड़ी – आशु मलिक

दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने कहा, “शुरुआत में मैच अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ मिनट के बाद हमारे ऑल-आउट होने से उनकी लीड बढ़ गई थी और इसी कारण हमारे ऊपर दबाव आया। मैच में मुझसे और डिफेंस से भी कई गलतियां हुई हैं। मैं सुपर टैकल का शिकार बना और मेरा एक मौके पर खाली रेड करना भी टीम को भारी पड़ा।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

हर चीज में रिस्क होता है – रामबीर सिंह खोखर

दबंग दिल्ली के कोच रामबीर सिंह खोखर ने कहा, “हमारे डिफेंस और रेडिंग में भी कई गलतियां हुई हैं। आखिरी 3 मिनट में हमारे बेस्ट डिफेंडर योगेश से गलती हुई, लेकिन यहां हर चीज़ में रिस्क तो होता ही है। उनकी 4 पॉइंट की लीड थी और उसे कवर करने के चक्कर में पॉइंट दे बैठे। अगर हम उन्हें बोनस देने के बाद टैकल करने की कोशिश करते तो शायद वो ऑल-आउट हो जाते तो मैच बराबरी पर आ सकता था।”

मोहम्मद नबीबक्श झूठ नहीं बोलते – राम मेहर सिंह

गुजरात जायंट्स के कोच राम मेहर सिंह ने कहा, “दबंग दिल्ली से पिछले मैच में हम आखिरी कुछ मिनटों में हुई गलतियों के कारण हारे थे। मैं मानता हूं कि आज के मैच में मोहम्मद नबीबक्श ने हर बार जरूरत पड़ने पर टीम को पॉइंट दिलाया है। जब उन्होंने टच का दावा किया तो वो टच जरूर होगा क्योंकि वो झूठ नहीं बोलते।

शायद विपक्षी खिलाड़ी को भी टच का महसूस ना हुआ हो, लेकिन रीव्यू ना होने के कारण पॉइंट हमारे हाथ से चला गया। आखिरी तीन रेड में उन्होंने बोनस, पॉइंट और अंत में दो पॉइंट की रेड लगाई। उनका प्रदर्शन मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post