ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RCB vs SRH मैच के बाद

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की पूरी लिस्ट, RCB vs SRH मैच के बाद post thumbnail image

हैदराबाद ने बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

आईपीएल (IPL 2024) का 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रनों से जीत हासिल की। हैदराबाद ने इस सीजन 6 मैचों में चौथी जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 7 मैचों में छठी बार हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (41 गेंदों पर 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 102 रन) को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बेंगलुरु में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287/3 बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना सकी और उन्हें 25 रनों से हार झेलनी पड़ी।

IPL 2024: RCB vs SRH मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

IPL 2024 Orange Cap leaderboard after match 30

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बाद आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली 361 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 284 रनों के साथ दूसरे स्थान पर, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 264 रनों के साथ तीसरे स्थान पर, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 261 रनों के साथ चौथे स्थान पर और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 255 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं।

IPL 2024: RCB vs SRH मुकाबले के बाद पर्पल कैप लिस्ट

IPL 2024 Purple Cap leaderboard after match 30
IPL 2024 Purple Cap leaderboard after match 30

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बाद आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल 11 विकेटों के साथ पहले स्थान पर, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 10 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस 9 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर और अंत में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 9 विकेटों के साथ 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Cricket for IPL 2024 Live Score & IPL Points Table,  on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post