टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची post thumbnail image

भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-1 से जीता।

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को एक पारी और 64 रनों से जीत हासिल हुई। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर लिया और घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखा। कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन किया।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 218 रनों पर सिमट गई। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शतकीय एवं यशस्वी जायसवाल, डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 477 रन बनाए। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम रनों पर ही सिमट गई और उन्हें एक पारी और 64 रनों से हार झेलनी पड़ी।

IND vs ENG 2024: सबसे ज्यादा रन

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 57 रन बनाए। वह 5 मैचों की 9 पारियों में 712 रनों के साथ इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके अलावा, भारत के शुभमन गिल 9 पारियों में 452 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

चौथे टेस्ट में क्रमशः 79 और 0 रनों की पारियां खेलने के बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 10 पारियों में 407 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतिम टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद 9 पारियों में 400 रनों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर आ गए और इंग्लैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 10 पारियों में 343 रनों के साथ 5वें स्थान पर खिसक गए।

IND vs ENG 2024: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल (भारत) – 712 रन

शुभमन गिल (भारत) – 452 रन

जैक क्रॉली (इंग्लैंड) – 407 रन

रोहित शर्मा (भारत) – 400 रन

बेन डकेट (इंग्लैंड) – 343 रन

IND vs ENG 2024: सबसे ज्यादा विकेट

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 5वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए, जिसके चलते वह भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का 5वां मुकाबला समाप्त होने तक 26 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए। इसके अलावा, इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले 5 मैचों में 22 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अंतिम टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 2 विकेट लेने के बाद भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 20 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

हालांकि, चौथे टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंतिम टेस्ट में 2 विकेट लेने के बाद 4 मैचों में 19 विकेट के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव इस मैच की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट लेने के बाद 4 मैचों में 19 विकेट से साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं।

IND vs ENG 2024: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 26 विकेट

टॉम हार्टले (इंग्लैंड) – 22 विकेट

रविंद्र जडेजा (भारत) – 20 विकेट

जसप्रीत बुमराह (भारत) – 19 विकेट

कुलदीप यादव (भारत) – 19 विकेट

For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

IPL 2024: SRH vs MI मैच के दौरान बने ये बड़े रिकॉर्ड्सIPL 2024: SRH vs MI मैच के दौरान बने ये बड़े रिकॉर्ड्स

हैदराबाद में SRH और MI के बीच मैच के दौरान कुल 523 रन बने। आईपीएल (IPL 2024) में 27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स